वक्फ प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आज खत्म: उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़, तारिक रहमान बाबी ने कहा-जरूरी है रजिस्ट्रेशन

समस्तीपुर, 05 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) वक्फ अमेंडमेंट एक्ट 2025 के लागू होने के बाद जिले में वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। एक्ट के तहत सभी वक्फ प्रॉपर्टीज़ को अनिवार्य रूप से “उम्मीद पोर्टल” पर ऑनलाइन रजिस्टर करना जरूरी कर दिया गया है और आज 5 दिसंबर 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। डेडलाइन नजदीक आने के साथ ही संबंधित लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है।


ज़िला औकाफ कमेटी के प्रेसिडेंट और जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट तारिक रहमान बाबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिन लोगों ने 8 अप्रैल से पहले अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण कराया है, वही लोग उम्मीद पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के पात्र हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज की डेडलाइन के बाद रजिस्ट्रेशन से जुड़े कार्यों में काफी मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए संबंधित लोग जल्द से जल्द दस्तावेज जमा कर दें।
तारिक रहमान ने बताया कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में वक्फ प्रॉपर्टीज़ का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन लंबित है। लोगों की सुविधा के लिए जिला औकाफ कमेटी ने पिछले कई दिनों से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, ओल्ड पोस्ट मॉर्टम स्ट्रीट में कंप्यूटर विशेषज्ञों की विशेष टीम तैनात कर रखी है, जो एंडोमेंट प्रॉपर्टीज़ के दस्तावेजों को तेजी से पोर्टल पर अपलोड कर रही है।
उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें और अंतिम समय में होने वाली भीड़ व तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

More From Author

तीन दशक पुराने कब्जे पर चला प्रशासन का ‘प्रशासन कोड़ा’, दुधपुरा कोठी की 150 से अधिक अवैध घर ध्वस्त

समस्तीपुर में चला बुलडोजर: सड़क पर फैली अवैध सब्जी मंडी ध्वस्त—व्यापारियों में हड़कंप, अब रोज़गार पर संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:10 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 34°C
Patchy rain nearby
Humidity: 56 %
Pressure: 999 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 89%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.12 mm 53% 5 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.04 mm 13% 6 mph 57% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.01 mm 12% 5 mph 63% 999 mb 0 cm