फतुहा में दिनदहाड़े छात्र का अपहरण: 5 घंटे में पुलिस का ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’ सफल, पुलिस ने तीन किडनैपर को भी दबोचा

पटना, 07 दिसम्बर (पटना डेस्क) पटना के फतुहा इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां स्टडी जोन लाइब्रेरी से पढ़ाई कर रहे BA के छात्र का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस की तेज और सतर्क कार्रवाई ने अपहर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। महज 5 घंटे में छात्र को सकुशल छुड़ा लिया गया और तीनों अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए।

जानकारी के मुताबिक, फतुहा के गोरीपुन्दा निवासी नरेश राय का 17 वर्षीय बेटा अजीत कुमार रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे पढ़ने के लिए स्टडी जोन लाइब्रेरी गया था। शाम करीब 4 बजे अजीत की मां गणिता देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बेटे के अपहरण की सूचना देते हुए 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और रकम न देने पर हत्या की धमकी तक दे डाली। घबराई मां ने तुरंत फतुहा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कांड संख्या 902/25 दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर कॉल करने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की। लगातार पीछा करते हुए पुलिस दल सोनारू बागीचा इलाके तक पहुंचा और वहां छापेमारी कर अपहृत छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही तीनों किडनैपरों को मौके से पकड़ लिया गया।एसडीपीओ अवधेश कुमार ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी और टीम में शामिल एसआई शुभम कुमार सहित पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। पुलिस अब तीनों आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

More From Author

बुलडोज़र एक्शन से फूटा भक्त का गुस्सा: गिरिराज–मोदी समर्थक ने कैमरे पर काटी चोटी, गमछा कुत्ते को पहनाया – वीडियो वायरल

फ्लाइट कैंसल होने से यात्रियों की बढ़े न परेशानी: पटना एयरपोर्ट पर रेलवे का ‘हेल्पडेस्क’, आज से दौड़ेगी कई स्पेशल ट्रेनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:50 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 35°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 67 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.21 mm 23% 7 mph 53% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.12 mm 53% 5 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.04 mm 13% 6 mph 57% 998 mb 0 cm