बुलडोज़र एक्शन से फूटा भक्त का गुस्सा: गिरिराज–मोदी समर्थक ने कैमरे पर काटी चोटी, गमछा कुत्ते को पहनाया – वीडियो वायरल

पटना, 07 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में इन दिनों जारी बुलडोज़र एक्शन ने पूरे प्रदेश में भूचाल ला दिया है। एनडीए के ही सहयोगी दल खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच बेगूसराय से शनिवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। लोहिया नगर गुमटी के पास जब जेसीबी अवैध ढांचों और चाय की दुकानों को ध्वस्त कर रही थी, तभी अचानक एक युवक कैमरे के सामने आ खड़ा हुआ और देखते ही देखते अपनी लंबी चोटी काटकर जमीन पर फेंक दी।

इसके बाद उसने अपनी पहचान पत्र-सी पीली गमछी उतारी और एक कुत्ते के गले में डाल दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।कुंदन महतो नामक इस युवक ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भक्त बताया। उसने कहा कि पिछले दस वर्षों से वह गिरिराज सिंह के प्रति आस्था के चलते चोटी रखता था, लेकिन जब जेसीबी ने उसका घर और चाय की दुकान नेस्तनाबूद कर दी तो “चोटी रखकर क्या कर लेता?” कुंदन का कहना है कि हिंदू धर्म में पीले गमछे का विशेष महत्व है, पर अब यह गमछा उसे बोझ सा लगने लगा है।गुस्से से कांपते हुए कुंदन ने कहा, “*मेरी चाय की दुकान से ही मेरा घर चलता था, बुलडोज़र ने दुकान नहीं, मेरी पूरी दुनिया तोड़ दी। सरकार ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए मेरा सब कुछ उजाड़ दिया है।”उसने तंज कसते हुए कहा, “सरकार के घर पर जेसीबी चल रहा है, अब पेट पर भी चला दे। मेरी चोटी शान थी, मेरा घर शान था; जब शान ही टूट गया, तो चोटी रखकर क्या करेंगे?” कुंदन ने आगे जोड़ा कि “जिस दिन चोटी जाएगी, सरकार भी जाएगी, इसलिए आज इसे काट दिया।”

More From Author

मुसरीघरारी में बुलडोज़र का कहर: सड़क किनारे दर्जनों दुकान–मकान जमींदोज, स्थानीय निवासियों में हड़कंप

फतुहा में दिनदहाड़े छात्र का अपहरण: 5 घंटे में पुलिस का ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’ सफल, पुलिस ने तीन किडनैपर को भी दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:51 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 38°C
Patchy rain nearby
Humidity: 41 %
Pressure: 998 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 82%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0.14 mm 17% 8 mph 48% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 1 mm 50% 6 mph 62% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 1.3 mm 44% 6 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm