मुसरीघरारी में बुलडोज़र का कहर: सड़क किनारे दर्जनों दुकान–मकान जमींदोज, स्थानीय निवासियों में हड़कंप

समस्तीपुर, 07 दिसम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर के मुसरीघरारी में शनिवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर तहलका मचा दिया। सड़क किनारे बनी दर्जनों दुकानें और कई कच्चे-पक्के मकान बुलडोज़र की एक ही गर्जना में मिट्टी में मिल गए। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जगह-जगह तैनात भारी पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार दिखाई दिया।

नगर पंचायत मुसरीघरारी की ओर से चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों पुलिस जवान मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे, जबकि बुलडोज़र लगातार झोपड़ीनुमा दुकानों और घरों को ढेर करता रहा। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों को तीन-चार दिन पहले नोटिस जारी कर सरकारी जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अधिकांश ने इस पर अमल नहीं किया।इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें बिना पूर्व सूचना के बेदखल कर दिया गया, जिससे रहने और रोज़गार की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कई प्रभावित लोग रोते-बिलखते अपने सामान समेटते दिखे।अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। प्रशासन का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही समस्तीपुर शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीनें मुक्त की जाएगी और इसकी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी जाएगी।

More From Author

समस्तीपुर में लोकतंत्र का जश्न: निर्वाचन समीक्षा बैठक में कर्मियों को मिला सम्मान, डीएम ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

बुलडोज़र एक्शन से फूटा भक्त का गुस्सा: गिरिराज–मोदी समर्थक ने कैमरे पर काटी चोटी, गमछा कुत्ते को पहनाया – वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:51 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 38°C
Patchy rain nearby
Humidity: 41 %
Pressure: 998 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 82%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0.14 mm 17% 8 mph 48% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 1 mm 50% 6 mph 62% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 1.3 mm 44% 6 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm