समस्तीपुर में लोकतंत्र का जश्न: निर्वाचन समीक्षा बैठक में कर्मियों को मिला सम्मान, डीएम ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

समस्तीपुर, 06 दिसंबर (मोहम्मद जमशेद) जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में शनिवार को राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित विद्यापति सभागार में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, डीसीसी शैलजा पांडेय, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार और एनडीसी रजनीश कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में डीएम कुशवाहा ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, सहायक पदाधिकारियों, नोडल अधिकारियों और विभागीय कर्मियों की सराहना करते हुए कहा, “लोकतंत्र की सफलता कर्मठ और निष्पक्ष कर्मियों पर टिकी होती है। समस्तीपुर ने इस निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य में योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किए गए। शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने पूरे समारोह का अनुशासित संचालन किया। उपस्थित अधिकारियों ने आगामी चुनावों में बेहतर कार्य की प्रेरणा ली और जिले की टीम भावना व समन्वय की सराहना की।समारोह में नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, एएसपी संजय कुमार पांडे, एसडीओ सदर दिलीप कुमार, एसडीओ पटोरी, एसडीओ रोसड़ा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे।

More From Author

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में RSS का कार्यक्रम: कुलपति की मौजूदगी पर बवाल, तटस्थता और UGC नियमों पर खड़े हो रहे सवाल

मुसरीघरारी में बुलडोज़र का कहर: सड़क किनारे दर्जनों दुकान–मकान जमींदोज, स्थानीय निवासियों में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:51 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 38°C
Patchy rain nearby
Humidity: 41 %
Pressure: 998 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 82%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0.14 mm 17% 8 mph 48% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 1 mm 50% 6 mph 62% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 1.3 mm 44% 6 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm