बक्सर, 8 दिसंबर (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के नवानगर स्थित नव औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे, जहां कार्यक्रम का माहौल राजनीतिक सरगर्मी से भर उठा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक राहुल सिंह और संतोष निराला की मौजूदगी में बक्सर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन तथा जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र से स्वागत किया।बक्सर में मिली चुनावी सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर भुवन भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिला स्नेह और आशीर्वाद उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है।भुवन ने कहा कि नीतीश कुमार के पुनः सत्ता में आने से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा बिहार निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

