पुराने सचिवालय में सम्राट का ‘पावर सेंटर’ तैयार: कहीं बिहार की सत्ता बदलने का संकेत तो नहीं? नए साल में देखने को मिल सकता है बदलाव

पटना, 12 दिसम्बर (पटना डेस्क) नए साल के साथ बिहार की सत्ता के गलियारों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य की कानून-व्यवस्था की कमान अब पुराने सचिवालय की उस हाईटेक इमारत से संचालित होगी, जहां डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी अपना नया शक्ति-केंद्र तैयार करवा रहे हैं।

22×19 फीट के इस आधुनिक चैंबर के साथ विशाल कॉन्फ्रेंस रूम और गृह विभाग की पूरी टीम को शिफ्ट कराकर सम्राट न सिर्फ सिस्टम की धड़कन बदल रहे हैं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के और करीब अपनी राजनीतिक पकड़ भी मजबूत कर रहे हैं।2018 के बाद पहली बार गृह सचिव (गृह एसीएस) का दफ्तर भी फिर से मुख्य सचिवालय में लौट रहा है। दक्षिणी हिस्से के पहले फ्लोर पर बन रहा नया चैंबर इन दिनों चमकाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग का स्थानांतरण सीएम–डिप्टी सीएम समन्वय को मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।मुख्य सचिवालय में कमरा नंबर 284 नए गृह मंत्री और 289 गृह एसीएस का नया पता होगा। नया चैंबर भले आकार में साधारण हो, मगर सुविधाओं में हाईटेक है—सेंट्रलाइज्ड एसी, ऑक्सीजनयुक्त रूम हीटर, फॉल सीलिंग, बड़े टीवी स्क्रीन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के साथ। डीएम–एसपी समेत जिले के अधिकारी सीधे इसी वॉर रूम से जुड़े रहेंगे।भवन निर्माण विभाग के अनुसार यह चैंबर दो सप्ताह में तैयार हो जाएगा, जबकि सम्राट चौधरी खरमास के बाद 15 जनवरी 2026 से यहां कार्यभार संभालेंगे।

More From Author

बक्सर को मिली नई महिला जिलाधिकारी: IAS सहिला ने संभाली कमान, सुशासन का दिया भरोसा

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने लंबित मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों पर गहरी चिंता जताई, सख्त हिदायत देते हुए, कहा “मुझे कोई डरा नहीं सकता…. मैं बहुत मजबूत आदमी हूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:16 am, May 9, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 74 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0.31 mm 33% 8 mph 27% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 40% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 34% 1008 mb 0 cm