पटना, 14 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार में कानून व्यवस्था को अपराधी लगातार खुली चुनौती दे रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी और दावों के बावजूद वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां शनिवार 13 की शाम दिनदहाड़े लूट ने सनसनी फैला दी। कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा न्यू फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी कर्मी से 17 लाख रुपये लूट लिए।पीड़ित की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है। वह अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद से नकदी लेकर मुबारकपुर और कांटी स्थित कार्यालयों में जमा कराने जा रहा था।

इसी दौरान बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।घटना इतनी तेजी से हुई कि विक्रम कुछ समझ पाता, उससे पहले ही अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलते ही कांटी और अहियापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।हालांकि खबर लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस गश्त बढ़ाने।

