पटना, 17 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए तेजस्वी यादव को “लापता” बताया है और तंज कसते हुए लिखा है कि उन्हें आखिरी बार मीडिया से मुंह छिपाकर भागते हुए देखा गया था।

पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा है “लापता की तलाश”। नाम, पहचान 9वीं फेल और आखिरी बार देखे जाने जैसी पंक्तियों के जरिए नेता प्रतिपक्ष पर सीधा हमला किया गया है। पोस्टर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक चला था। शपथ ग्रहण और अध्यक्ष चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव मौजूद थे। इसके बाद राज्यपाल अभिभाषण के दिन वे नजर नहीं आए। दो दिसंबर को वे दिल्ली रवाना हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक वे परिवार संग विदेश यात्रा पर हैं और फिलहाल यूरोप में समय बिता रहे हैं।बीजेपी ने गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि हार के बाद वे मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार मिली थी और पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई। तेजस्वी की चुप्पी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी आईं। कुछ ने व्यंग्य बताया, कुछ ने मजाक कहा। प्रेम रंजन कुमार बोले सत्ता पक्ष विपक्ष से डरता है। सम्राट ने कहा जीतो तो काम करो, हार का बहाना मत बनाओ। सियासत में पोस्टर वॉर ने माहौल गरमा दिया है और बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में विवाद और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, बताई।

