नालंदा में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की दबिश, हथियारों के साथ एक को दबोचा, एक भागने में कामयाब

नालन्दा, 17 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस इन दिनों अपराधियों की कमर तोड़ने के मिशन में जुटी हुई है। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक से लेकर थानाध्यक्ष तक सड़कों पर उतर चुके हैं। इसी अभियान के तहत आदर्श थाना दीपनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दीपनगर थाना पुलिस को इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मघरा सराय गांव में कुछ अपराधी हथियार और कारतूस के साथ बैठकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे हैं।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बिना समय गंवाए दलबल के साथ कार्रवाई की।पुलिस टीम ने मघरा सराय गांव स्थित एक घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार बदमाश की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव निवासी रंजीत पासवान के 24 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छोटू कुमार पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस के साथ घर में बैठकर अपराधी किस मंशा से योजना बना रहे थे। फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार पासवान, अवर निरीक्षक रणधीर कुमार, मकुन पासवान, अनिल कुमार राम, जितेंद्र कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार, रविंद्र कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा है।

More From Author

PHED में हड़कंप, मंत्री का अल्टीमेटम: बिना काम पैसा नहीं, सैलरी रुकेगी, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:44 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 70 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm