
बक्सर, 19 दिसंबर(विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल प्रशासन के बैनर तले स्थानीय गेस्ट हाउस के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में निर्वाचन कार्य से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों समेत कर्मियों को एसडीओ राकेश कुमार संग डुमरांव बीडीओ संदीप पांडेय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अनुमंडल के डुमरांव और ब्रम्हपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के अलावा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, सीओ, बीएलओ और सेक्टर अधिकारी सुपरवाइजर चुनावी योद्धा रूपी सम्मान पत्र पाकर हर्षित हो उठे।प्रशस्ति पत्र मिलने पर सभी कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।इस मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साक्षी कुमारी, पुलिस सर्किल इंसपेक्टर श्रीनाथ, ब्रम्हपुर पुलिस इंसपेक्टर समेत विभिन्न थाना के एसएचओ, नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी राहुल घर दुबे, कार्यपालक दंडाधिकारी और सातों प्रखंड के सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।समारोह का संचालन राज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने किया।पहली बार अनुमंडल प्रशासन द्वारा चुनावी योद्धा के रूप में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, बीएलओ, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना चर्चा का विषय बना।इस पहल के लिए एसडीओ राकेश कुमार और बीडीओ संदीप पांडेय की योजना की सराहना हुई।चुनावी कवरेज करने वाले पत्रकार सम्मानित हुए भी।

