26 दिसंबर से बदल जाएगा ट्रेन किराया, अब लंबी दूरी वालों को देना होगा ज्यादा पैसा

पटना, 21 दिसम्बर (पटना डेस्क) भारतीय रेलवे ने देशभर के रेल यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन लागू किया जाएगा। इस फैसले का सीधा असर करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि रेलवे ने राहत देते हुए छोटी दूरी के यात्रियों को महंगाई से बचाने का फैसला किया है। 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया पूरी तरह यथावत रहेगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और छोटे रूट पर सफर करने वालों की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) की दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।हालांकि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वालों को अब थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा। रेलवे ने साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस व एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी का फैसला किया है। उदाहरण के तौर पर लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने पर जन साधारण एक्सप्रेस जैसी नॉन-एसी ट्रेनों में यात्रियों को करीब 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत, राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों में यह बढ़ोतरी लगभग 20 रुपये तक होगी।रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि यह नया किराया संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम और अनुभूति कोच समेत सभी गैर-उपनगरीय सेवाओं पर लागू होगा।रेलवे का कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत और बेहतर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। छोटे यात्रियों को राहत और लंबी दूरी की यात्रा पर सीमित बढ़ोतरी को संतुलित कदम बताया जा रहा है।

More From Author

दालकोला चेकपोस्ट पर इतने बड़े पैमाने हो रहे सरकारी राजस्व के हेराफेरी मामले में सवालों और संदेह के घेरे में ADTO गौतम कुमार और बड़ा बाबू हिमांशु…पढ़ें पूरी खबर

मगध विश्वविद्यालय में घोटाला: फर्जी हस्ताक्षर से 5.25 लाख की निकासी, बैंककर्मी भी जांच के घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:58 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm