
बक्सर, 24 दिसम्बर (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री नितीन नवीन के पटना आगमन पर राजनीतिक हलकों में उत्साह देखने को मिला.

राजधानी लौटते ही उनके आवास पर बक्सर के पूर्व जिला पार्षद भरत मिश्रा ने पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर भरत मिश्रा ने फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर नितीन नवीन को सम्मानित किया. स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा और नारेबाजी से माहौल गूंज उठा.

भरत मिश्रा ने कहा कि नितीन नवीन का अध्यक्ष बनना बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी.

कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नेता और समर्थक भी मौजूद रहे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मुलाकात शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. पार्टी सूत्रों ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत बताया है.

