
बक्सर, 25 दिसंबर (विक्रांत) क्रिसमस दिवस के मौके पर गुरुवार को क्रिश्चियन समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा। जिले भर के मेथोडिस्ट और कैथोलिक समुदाय से जुड़े चर्चों में सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

क्रिसमस के अवसर पर मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर स्थित चर्च और संत जोसफ विद्यालय परिसर स्थित चर्च आकर्षण के केंद्र बने रहे। रंग बिरंगे जलते बल्बों की रोशनी से जगमगाते चर्चों में महिलाओं, बच्चों और बच्चियों की संख्या सबसे अधिक दिखी।इधर मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर में क्रिसमस डे के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी पोलस्त कुमार तथा मेथोडिस्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. आर के सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में राजपुर विधायक संतोष निराला, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, भाजपा नेता प्रदीप राय, पूर्व जिला पार्षद भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, पूर्व राजद प्रत्याशी बद्री सिंह, जिला पार्षद बंटी शाही, डुमरांव राज परिवार की बहू अरुणिमा सिंह, सुमेर विजय सिंह, इंद्रमणि सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार

डॉ. सी.बी. सिंह, शिक्षाविद राम वकील राय, डॉ. विजय बहादुर सिंह, सीताराम सिंह, मार्कंडेय सिंह, इफ्तेखार अहमद, प्रो. उदय शंकर राय, मुखिया प्रतिनिधि राजू राय, डॉ. हरेंद्र सिंह सहित लायंस क्लब और रोटरी क्लब के सदस्य तथा सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।आगंतुक अतिथियों का स्वागत मेथोडिस्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रक्षिता सिंह, श्वेता सिंह, डॉ. स्वर्णिमा सिंह एवं अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ कुनु सिंह ने किया।

मौके पर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने प्रभु यीशु के संदेश को समाज में शांति, प्रेम और बंधुत्व अपनाने

