
पटना, 26 दिसम्बर(पटना डेस्क) प्रदेश में भीषण ठंड का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना दूर-दूर तक नहीं दिख रही है, बल्कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पछुआ हवाओं के चलने से ठंड का असर और बढ़ेगा,जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

बिहार के लगभग सभी जिले में मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के समय भी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। सुबह और शाम घना कोहरा छाने की संभावना रहेंगी। जिससे जनजीवन और प्रभावित हो सकता है। ठंड के कारण खासकर बुजुर्गों,बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।ठंड बढ़ने से सड़क और रेल यातायात पर भी जबरदस्त असर पड़ी है और आगे भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण पूरब से पश्चिम बिहार तक शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

