
पूर्णिया:-27 दिसंबर(राजेश कुमार झा)पूर्णिया में चल रहे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आम जनों की समस्या को सुनने के बाद विभाग के प्रधान सचिव गोपाल मीणा ने मंच पर बैठे सभी बड़े बड़े अधिकारियों के सामने कह दिए कि पूर्णिया में ऐसा भी देखने को मिलेगा,मैने सोचा भी नहीं था बताते चलें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पूरे बिहार में चलाए जा रहे जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में पूर्णिया पहुंचे

विभागीय मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ विभागीय प्रधान सचिव गोपाल मीणा जब आम लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान कर रहे थे तो एक अंचल का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया.जहां एक पीड़ित विधवा महिला ने मंत्री और विभागीय सचिव के सामने रोते हुए बोलने लगी कि कैसे जमीन ब्रोकर हमारे पटीदार के साथ मिलकर मेरे ऊपर ST/SC केस कर मुझे जेल भेजकर मेरी जमीन हड़पने का षड्यंत्र रच रहे है.

इसमें अंचल के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मिले हुए है.इतनी बातें सुनने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव गोपाल मीणा ने मंच पर बैठे सभी अधिकारियों को सुझाव दिए कि दोबारा इस तरह की शिकायत नहीं मिले.

