BPSC का बड़ा फैसला: AEDO परीक्षा स्थगित, 9.7 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

पटना, 31 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा पहले 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन अब आयोग ने इसे टालने का निर्णय लिया है।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा निर्धारित तिथियों पर नहीं होगी और नई तिथि की घोषणा बाद में BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह था, क्योंकि इसमें रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। आयोग के अनुसार करीब 9.7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो BPSC के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। परीक्षा को तीन चरणों में आयोजित करने की योजना थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए सबसे अधिक पद शामिल हैं।

इसके अलावा ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन स्तर–5 के अंतर्गत 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसमें इंटरव्यू नहीं होगा। परीक्षा MCQ पैटर्न की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। लिखित परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के प्रश्नपत्र शामिल होंगे। आयोग ने कहा है कि आगे की जानकारी समय पर वेबसाइट पर दी जाएगी।

More From Author

तेजप्रताप पर संतोष रेणु यादव का पलटवार, पटना में नई एफआईआर से सियासी भूचाल

नए साल की दस्तक पर बिहार में आस्था और पर्यटन का संगम, मंदिरों से जंगल सफारी तक उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:54 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 40 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 995 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 19% 994 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 29% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm