
बक्सर, 31 दिसम्बर (विक्रांत) 30 दिसम्बर 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में नव वर्ष 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं ठंड के मौसम को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि ठंड और नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड और नगर निकाय अधिकारियों को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण तथा प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।रैन बसेरों की नियमित जांच कर पेयजल, शौचालय और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने का आदेश दिया गया।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं, बिजली और बेडशीट की उपलब्धता जांचने के निर्देश दिए गए।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।असामाजिक तत्वों बाइकर्स गैंग और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश जारी हुए।31.12.2025 से 01.01.2026 तक सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश परिवहन विभाग को दिया गया।गंगा तटीय इलाकों में गैर निबंधित और ओवरलोडेड नावों पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।नशीले पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण के लिए सीमावर्ती चेकपोस्ट पर जांच तेज होगी।सभी नगर निकाय क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया।पटाखों की बिक्री पर भी कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए।31.12 की शाम से एक जनवरी की रात तक पुलिस गश्ती दल सड़कों पर तैनात रहेंगे।बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी उपस्थित थे।

