माघ मेला में रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 12 ट्रेनों को मिला विशेष ठहराव

समस्तीपुर, 03 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देते हुए 12 प्रमुख ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों पर दो मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

यह सुविधा जनवरी से फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में लागू रहेगी।रेलवे के अनुसार जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार व आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली व नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को यह सुविधा दी गई है।इसके अलावा दरभंगा-पुणे व पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक व लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस तथा दरभंगा-अहमदाबाद और अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस भी इस अस्थायी ठहराव के दायरे में रहेंगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि माघ मेला के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने और लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों में इस घोषणा से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

More From Author

समस्तीपुर में कर्पूरी जयंती और गणतंत्र दिवस की जोर-शोर से हो रही तैयारी , डीएम ने दिए सख्त निर्देश

56 लाख की ‘मीठी क्रांति’: बीएयू सबौर में लगेगा अत्याधुनिक शहद प्लांट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:38 am, Aug 12, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 3% 7 mph 37% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 6 mph 35% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 2% 7 mph 40% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 46% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 4% 3 mph 57% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 5% 6 mph 54% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 1002 mb 0 cm