बिहार में इंजीनियर निकला काले धन का कुबेर, पकड़े जाने के डर से रातभर जलाए 3 करोड़ रुपये

पटना (अशोक “अश्क”) बिहार की राजधानी पटना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता विनोद राय काले धन का ऐसा कुबेर निकला कि पकड़े जाने के डर से रातभर में 2 से 3 करोड़ रुपये जला दिए। इसके बावजूद आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में 39 लाख रुपये कैश, अधजले नोट, और करोड़ों की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विनोद राय गुरुवार रात सीतामढ़ी से बड़ी मात्रा में कैश लेकर पटना के भूतनाथ रोड स्थित मकान पर पहुंचे। ईओयू को इसकी गुप्त सूचना मिल चुकी थी। जब रात में टीम उनके घर पहुंची, तो इंजीनियर की पत्नी ने यह कहते हुए छापेमारी से रोका कि वह घर में अकेली हैं। नियमों के तहत ईओयू टीम को सुबह तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन इस बीच घर के अंदर कुछ और ही चल रहा था।
रातभर इंजीनियर विनोद राय ने ऊपर के कमरे में करोड़ों रुपये के नोट जलाए। जब सुबह ईओयू टीम ने दबिश दी, तो पानी की टंकी से 39 लाख रुपये कैश, बाथरूम के पाइप में जले हुए नोटों का मलबा और अन्य जगहों से करीब साढ़े 12 लाख रुपये के अधजले नोट बरामद किए गए। घर से तेज जलने की बदबू आ रही थी और दीवारों पर भी कालिख के निशान मिले।
ईओयू के अनुसार, विनोद राय के पास अब तक की जांच में बाजार मूल्य पर लगभग 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का अनुमान है। छापेमारी में:
18 जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री डीड्स, 15 बैंक खातों की डिटेल्स, कई साझेदारी के कागजात, 26 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बीमा पॉलिसियां और निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इस केस में अब प्रवर्तन निदेशालय की जांच भी हो सकती है।
ईओयू ने सबूत मिटाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में इंजीनियर विनोद राय और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उनकी पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया, जहां वह कस्टडी में इलाजरत हैं।
विनोद राय फिलहाल सीतामढ़ी डिवीजन में अधीक्षण अभियंता के पद पर हैं और उनके पास मधुबनी का भी अतिरिक्त प्रभार है। ईओयू ने कहा है कि उनके खिलाफ अलग से भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को जले नोटों और मलबे के सैंपल सौंप दिए गए हैं।
यह मामला बिहार में भ्रष्टाचार की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और सरकारी तंत्र में फैले काले धन के जाल की एक बानगी मात्र है।

More From Author

उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में गरमाई सियासत, अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरीश साल्वे ने किया संविधान संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन, कहा- जेल से सरकार चलाना लोकतंत्र का अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:32 am, Mar 24, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0.02 mm 56% 4 mph 31% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 20% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 20% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1007 mb 0 cm