पटना (अशोक “अश्क”) बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 26 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही ₹200 का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी लगेगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

