नई दिल्ली, 19 सितम्बर (अशोक “अश्क”) आज से भारत सहित दुनियाभर में iPhone 17 सीरीज की आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई है। ऐपल ने 9 सितंबर को आयोजित अपने “Aww Dropping Event” में इस सीरीज को लॉन्च किया था। भारत में इस सीरीज के मॉडल्स की असेंबली बेंगलुरु, तमिलनाडु और कर्नाटक की फैक्ट्रियों में की जा रही है।

iPhone 17 सीरीज में ये चार मॉडल शामिल हैं:
iPhone 17
iPhone Air
iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro Max
भारत में iPhone 17 का बेस मॉडल ₹82,900 से शुरू होता है, जबकि iPhone 17 Pro Max का टॉप वेरिएंट ₹2,20,000 तक जाता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि भारत में असेंबल होने के बावजूद ये फोन्स अमेरिका और कई अन्य देशों से महंगे हैं।
किन देशों में iPhone सस्ता और कहां महंगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro (256GB) की कीमत:
फ्रांस: ₹1,37,083
भारत: ₹1,34,900
अमेरिका: ₹96,820
जापान: ₹1,07,396
कनाडा: ₹1,01,679
चीन: ₹1,11,332
ऑस्ट्रेलिया: ₹1,16,322
UAE: ₹1,12,923
वियतनाम: ₹1,16,826
UK: ₹1,31,005
भारत में iPhone महंगा क्यों?
भारत में iPhone केवल असेंबलnहोता है, इसके ज्यादातर पार्ट्स विदेशों से मंगाए जाते हैं।
इन पर इम्पोर्ट ड्यूटी और GST जैसी भारी टैक्स दरें लगती है।
Apple की ब्रांडिंग भारत में एक प्रीमियम ब्रांड के तौर पर है, जिससे कंपनी मार्जिन ज्यादा रखती है।
दूसरी ओर, अमेरिका में टेक प्रोडक्ट्स पर टैरिफ नहीं लगता, जिससे कीमतें कम रहती हैं।
अगर आप विदेश से iPhone मंगाने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि भारत में केवल उन्हीं iPhones को सर्विस मिलती है, जिनके पास एप्पल स्टोर का वैध बिल होता है।
कुल मिलाकर, भारत में तैयार होने के बावजूद iPhone 17 सीरीज भारतीय ग्राहकों को अब भी दुनिया के मुकाबले काफी महंगी मिल रही है।

