अनियंत्रित स्कूल बस झोपड़ीनुमा घर में घुस दो मासूमों की मौतगर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल,चालक हिरासत में

गोपालगंज, 06 जनवरी (निज संवाददाता) जिले के गोपालपुर थाने के डुमरिया गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित स्कूल बस के झोपड़ीनुमा घर में घुस जाने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा स्थित एक निजी स्कूल की बस गांव के ही चालक द्वारा अपने घर लाई गई थी। बस को सड़क किनारे खड़ा कर चालक खाना खाने चला गया। इसी दौरान चालक के बड़े भाई ने बस स्टार्ट कर दी। चालक की अनुपस्थिति में बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे सड़क किनारे बने झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी। हादसे में झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घर के अंदर सो रहे दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई।

मृत बच्चों की पहचान जहीरूद्दीन के चार वर्षीय पुत्र आरिश और मुमताज के ढाई वर्षीय पुत्र इंताज के रूप में हुई है। वहीं घर में मौजूद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस जब्त कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले में लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More From Author

गोपालगंज के प्रकाश पाण्डेय ने इसरो में प्रस्तुत किया शोध पत्र, वैज्ञानिकों ने की सराहना

जीविका ने बदली गांव की तकदीर: रोजगार मेले में 256 युवाओं को मिला काम, सैकड़ों को मिली नई राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:10 am, Feb 8, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 72 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:29 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
21°/25°°C 0 mm 0% 9 mph 40% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 27% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
18°/24°°C 0 mm 0% 8 mph 38% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
15°/17°°C 0 mm 0% 6 mph 47% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 55% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 0% 6 mph 34% 1017 mb 0 cm