समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां,1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

पटना/डेहरी ऑन सोन,टीम।समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास जिले के बीएमपी ग्राउंड नंबर-2, डेहरी ऑन सोन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और राज्य में विकास का माहौल बना है। पहले भय और अव्यवस्था का वातावरण था,लेकिन अब शांति, भाईचारा और विकास का माहौल है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2.58 लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षक बनाने की प्रक्रिया जारी है। कुल मिलाकर सरकारी शिक्षकों की संख्या 5.24 लाख हो गई है और 45 हजार नए पदों पर बहाली शुरू की जा रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करते हुए मेडिकल कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुल-पुलियों और बाईपास के निर्माण से राज्य के सुदूर क्षेत्रों से पटना पहुंचने का समय कम हुआ है। कृषि रोड मैप के जरिए अनाज, फल, सब्जी, दूध और मछली उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है और बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन रहा है। सात निश्चय और सात निश्चय-2 योजनाओं के तहत हर घर बिजली, नल का जल, सिंचाई, सोलर स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अब तक 10 लाख सरकारी नौकरी और 40 लाख रोजगार दिए जा चुके हैं तथा अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है, जिससे 1.14 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है। जाति आधारित गणना में 94 लाख गरीब परिवारों की पहचान कर उन्हें 2 लाख रुपये तक सहायता देने की योजना लागू की गई है। महिलाओं के लिए पंचायती राज और सरकारी नौकरियों में आरक्षण तथा जीविका समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया है। रोहतास जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में सड़क,पुल,बाईपास, इंजीनियरिंग कॉलेज,आईटीआई, पारा मेडिकल संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। सात निश्चय-3 के तहत अगले 5 वर्षों में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार तेजी से विकास कर रहा है और आने वाले वर्षों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

More From Author

25 मार्च तक काम पर लौटें राजस्व अधिकारी,नहीं तो होगी सेवा टूट: सरकार का अल्टीमेटम सामूहिक अवकाश अवैध घोषित,वेतन कटौती और कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी

चालक सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न,जल्द जारी होगा अंतिम परिणाम 4 हजार से ऊपर पदों पर चल रही थी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:02 am, May 16, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 0% 9 mph 17% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 0% 15 mph 11% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 12 mph 57% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 67% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 10 mph 58% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 0% 5 mph 31% 1001 mb 0 cm