चालक सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न,जल्द जारी होगा अंतिम परिणाम 4 हजार से ऊपर पदों पर चल रही थी भर्ती

पटना,डेस्क। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती के लिए 12 से 24 मार्च तक आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। राजधानी के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,628 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 14,189 पुरुष और 439 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 15,516 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब अंतिम मेधा सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के तहत 10 कार्यदिवसों में पीईटी आयोजित की गई, जिसमें 9 दिन पुरुष और 1 दिन महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई। प्रत्येक दिन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तकनीकी व्यवस्थाएं की गईं। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो, बायोमेट्रिक, फिंगरप्रिंट और अन्य आईटी तकनीकों का उपयोग किया गया, वहीं दौड़ में समय मापने के लिए आरएफआईडी और सेंसर आधारित तकनीक का सहारा लिया गया, जिससे मानव हस्तक्षेप को कम किया जा सके। चयन पर्षद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा के दौरान 21 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई, जिन्होंने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने या अभ्यर्थियों को अनुचित सहयोग करने का प्रयास किया। इनमें 4 अभ्यर्थी भी शामिल थे। इस मामले में गर्दनीबाग थाना में 4 कांड दर्ज किए गए हैं और 4 अभ्यर्थियों को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य अभियुक्तों के खिलाफ जांच जारी है। परीक्षा के दौरान 55 पुरुष अभ्यर्थियों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

More From Author

समृद्धि यात्रा के तहत रोहतास में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां,1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

गन्ना किसानों को जल जमाव से मिलेगी राहत,स्थायी समाधान के लिए गन्ना उद्योग व जल संसाधन विभाग ने शुरू की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:50 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 99%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm