अभी हड़ताल चल रहा है, कोई काम नहीं हो रहा है.. सब कुछ ठप है…लेकिन जब ऑफिस के अंदर गया तो कोई हड़ताल-वड़ताल नहीं था… दिगभ्रमित नहीं हो…बिना एक रुपया नाजायज खर्च के मैने आज पेपरलेस रजिस्ट्री करवाई… मनीष कुमार

Oplus_16908288

पूर्णिया:-25अगस्त(राजेश कुमार झा)जब से बिहार सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की,तब से लेकर पूरे बिहार के सभी निबंधन कार्यालय के बाहर सन्नाटा छा गया है.जिस निबंधन कार्यालय में देर शाम तक लोगों की आवाजाही रहती थी.वहां अब दिनभर सन्नाटा दिखाई पड़ता है.बताते चलें कि पूरे बिहार के सभी जिला निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन 100 से अधिक जमीन निबंधन हो रही थी. आज वहीं पेपरलेस रजिस्ट्री मामले ने पिछले एक सप्ताह में तकरीबन 10 रजिस्ट्री ही हो सकी है. इसका सबसे बड़ा कारण है लोगों को अनावश्यक कारण बताकर दिगभ्रमित करना.इसके बाबजूद कई लोग ऐसे भी है,जिन्होंने दिगभ्रमित करने वालों की बात नहीं सुनी और सीधे चले गए निबंधन कार्यालय और अपने जमीन की रजिस्ट्री करवा लिए.इसी पेपरलेस प्रक्रिया के तहत विवेकानंद कॉलोनी निवासी मनीष कुमार 2 कट्ठे जमीन खरीदना चाहते थे.पेपरलेस से पहले ही मनीष अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाना चाहते थे.लेकिन किसी कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी.उसके बाद मनीष बताते है कि मैने आज पेपरलेस रजिस्ट्री करवाई.मुझे तो बहुत ही अच्छा लगा.बिना एक भी रुपया नाजायज लगे मेरी जमीन की रजिस्ट्री हो गई. मनीष ने आगे बताते हुए बोले कि पेपरलेस रजिस्ट्री के बाद जो क्यूआर कोड वाली रंगीन कॉपी मिलती है.वो तो पहले से भी बेहतर दिख रहा है.मनीष ने बताया कि पहले जमीन की रजिस्ट्री में घंटों समय लगता था.लेकिन इस पेपरलेस रजिस्ट्री में महज एक से दो घंटे के भीतर ही सभी प्रक्रिया हो गई.मनीष ने बताया कि जब मैं अपनी जमीन के निबंधन को लेकर निबंधन कार्यालय पहुंचा तो बाहर का सन्नाटा देख बाहर घूम रहे लोगों से पूछा कि रजिस्ट्री ऑफिस खुली हुई है या बंद.तो उन्होंने कहा अभी हड़ताल चल रहा है. सब काम बंद है.जब मैने निबंधन ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो ऑफिस खुली हुई थी.तो मैने ऑफिस के स्टाफ से पूछा कि हड़ताल है क्या.तो कार्यालय कर्मी ने बताया कि सर कोई हड़ताल नहीं है.फिर पूरी जानकारी ली और महज दो घंटे के अंदर मेरी जमीन की रजिस्ट्री हो गई.इसलिए कृपया दिग्भर्मित नहीं हों.किसी के बहकावे में नहीं आयें.सीधे ऑफिस जाएं और पूरी जानकारी लें.

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

ब्राउन शुगर के कारोबार में राधा ब्यूटी पार्लर की संचालिका राधा देवी गिरफ्तार…कॉल डिटेल्स में कई तस्कर,भूभाफिया एवं नेता का नाम…पुलिस हाईअलर्ट

विद्यार्थी की हर आवाज की सुनवाई…विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्रों और सरकार के बीच सीधे संवाद की हुई शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:26 am, Oct 12, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 71 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.9 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 5:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0.08 mm 16% 5 mph 59% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 9% 4 mph 48% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 14% 7 mph 60% 1012 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 16% 6 mph 65% 1013 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 17% 5 mph 67% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 17% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 16% 4 mph 67% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 17% 4 mph 70% 1016 mb 0 cm