ब्राउन शुगर के कारोबार में राधा ब्यूटी पार्लर की संचालिका राधा देवी गिरफ्तार…कॉल डिटेल्स में कई तस्कर,भूभाफिया एवं नेता का नाम…पुलिस हाईअलर्ट

oplus_6291456

पूर्णिया:-23 अगस्त(राजेश कुमार झा)शहर के सदर एवं के0 हाट थानाक्षेत्र से पुलिस ने 260 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.इसे पूर्णिया पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बताते चलें कि एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली कि शहर के ध्रुव उद्यान के पास राधा ब्यूटी पार्लर एवं रामबाग में धड़ल्ले से स्मैक का कारोबार चल रहा है. एसएसपी ने अविलंब सदर एसडीपीओ(1) के नेतृत्व में एक टीम गठित की. एसडीपीओ सदर(1) ने सदर थाने एवं के0 हाट थाने की पुलिस के साथ दोनों जगह छापेमारी की. छापेमारी में के0 हाट की पुलिस ने ध्रुव उद्यान के पास चल रहे राधा ब्यूटी पार्लर में रेड की.छापेमारी के दरमियान पुलिस को राधा ब्यूटी पार्लर से तकरीबन 50 ग्राम स्मैक एवं 33 हजार रुपया बरामद हुआ.दूसरी जगह सदर थानाक्षेत्र में MIT के पास से तकरीबन 202 ग्राम स्मैक, 41 हजार रुपया एवं एक मोटरसाइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.बताते चलें कि पूर्णिया पुलिस को पहली बार किसी ब्यूटी पार्लर से स्मैक के कारोबार का कनेक्शन मिला है.जो पुलिस के लिए भी काफी चौंकाने वाली बात है.फिलहाल पुलिस राधा ब्यूटी पार्लर की संचालिका राधा देवी की कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है.सूत्रों की मानें तो राधा देवी के कॉल डिटेल्स से कई बड़े चौंकाने वाला खुलासा होने की उम्मीद है.सूत्रों की मानें तो राधा देवी के कई बड़े तस्कर, भूमाफिया एवं नेताओं के भी कनेक्शन की जांच की बात सामने आ रही है.स्थानीय लोगों ने कहा कि राधा ब्यूटी पार्लर में हमेशा कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों की देर रात तक आवाजाही देखी गई है.

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

है तैयार हम…दंगा एवं उपद्रव से निपटने के लिए आ गया “जिला एंटी रायट फॉर्स(DARF)…20 मिनट के भीतर एक्शन…डीएसपी संभालेंगे कमान

अभी हड़ताल चल रहा है, कोई काम नहीं हो रहा है.. सब कुछ ठप है…लेकिन जब ऑफिस के अंदर गया तो कोई हड़ताल-वड़ताल नहीं था… दिगभ्रमित नहीं हो…बिना एक रुपया नाजायज खर्च के मैने आज पेपरलेस रजिस्ट्री करवाई… मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:41 am, Oct 12, 2026
temperature icon 24°C
Smoky haze
Humidity: 78 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.9 km
Sunrise: 5:46 am
Sunset: 5:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 4% 4 mph 64% 1017 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 3% 4 mph 50% 1015 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 10% 5 mph 50% 1012 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 14% 6 mph 61% 1012 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 16% 6 mph 65% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 14% 3 mph 64% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 10% 4 mph 66% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 5% 4 mph 66% 1016 mb 0 cm