अमीषा पटेल ने टॉम क्रूज पर क्रश और वन-नाइट स्टैंड की इच्छा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- “उनके लिए सब कुछ छोड़ सकती हूं”

नई दिल्ली, 26 सितंबर (अशोक “अश्क”) ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांटिक फैंटेसीज को लेकर बेबाक बातें कीं। 50 साल की उम्र में भी अविवाहित अमीषा हमेशा से अपने रिश्तों और निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखती आई हैं, लेकिन इस बार उन्होंने प्यार, पहला रिश्ता, सेलिब्रिटी क्रश और वन-नाइट स्टैंड जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की।


रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जब अमीषा से उनके सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का नाम लिया। अमीषा ने कहा, “मुझे टॉम क्रूज पर हमेशा से क्रश रहा है। बचपन में मेरे पेंसिल बॉक्स, फाइलों और कमरे की दीवारों पर सिर्फ उनकी तस्वीरें होती थीं। अगर आप उनके साथ पॉडकास्ट कर सकते हैं, तो मुझे जरूर बुलाइए!”
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो टॉम क्रूज के लिए अपने उसूलों को भी छोड़ सकती हैं, “अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं, तो हां, मैं कर सकती हूं। वो इकलौते इंसान हैं जिनके लिए मैं सब कुछ छोड़ सकती हूं।”


यह पहली बार नहीं है जब अमीषा ने टॉम क्रूज को लेकर अपने दिल की बात कही हो। इससे पहले एक रेड कार्पेट इवेंट में उन्होंने मजाक में कहा था कि वे किसी भी ऐसे एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी जिसने टॉम क्रूज के साथ स्क्रीन शेयर की हो।
अमीषा ने अपने पहले गंभीर रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया, “मेरा पहला रिश्ता बहुत खास था, लेकिन वह व्यक्ति नहीं चाहता था कि मैं पब्लिक लाइफ में रहूं। मैंने प्यार की बजाय अपना करियर चुना।”
अमीषा ने 2000 में ‘कहो ना…प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर ‘गदर’, ‘हमराज’, ‘गदर 2’, ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।
इस इंटरव्यू के बाद अमीषा फिर से चर्चा में हैं इस बार अपने क्रश और बेबाक अंदाज़ को लेकर।

More From Author

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़े मानहानि केस में IRS अधिकारी समीर वानखेडे को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने संशोधन के लिए दी हरी झंडी

भारतीय वायुसेना से विदा हुआ मिग-21, आखिरी उड़ान का गवाह बना चंडीगढ़ एयरबेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:33 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 34 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 25%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 21% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 12% 1004 mb 0 cm