आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़े मानहानि केस में IRS अधिकारी समीर वानखेडे को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने संशोधन के लिए दी हरी झंडी

नई दिल्ली, 26 सितंबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़ा मानहानि केस IRS अधिकारी समीर वानखेडे के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेडे की याचिका की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए उनसे अपनी याचिका में संशोधन करने को कहा है।


इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस कौरव ने सवाल किया कि आखिर मामला दिल्ली में ही क्यों दायर किया गया है। समीर वानखेडे के वकील ने कोर्ट से ‘पासऑवर’ यानी सभी संबंधित मामलों की सुनवाई एक साथ करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए याचिका में संशोधन के लिए उन्हें मौका दिया है। अब अगली सुनवाई की तारीख दिल्ली हाईकोर्ट की रजिस्ट्री तय करेगी।


समीर वानखेडे ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज में हिंसा, बुरे व्यवहार और उनके साथ-साथ एंटी-ड्रग एजेंसियों की छवि खराब किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रेड चिलीज की यह सीरीज कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है और जनता का विश्वास टूटता है।
उनकी याचिका में यह भी दावा किया गया है कि सीरीज में कुछ अश्लील और अपमानजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें एक पात्र राष्ट्रीय प्रतीक ‘सत्यमेव जयते’ के नारे का भी अपमान करता है। इसी आधार पर समीर ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।
समीर वानखेडे ने शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मेमोरियल बिल्डिंग और अन्य के खिलाफ केस दायर किया है। उन्होंने कोर्ट से वेब सीरीज पर स्थायी रोक लगाने और 2 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की है। हर्जाने की राशि वे टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को दान करने का प्रस्ताव भी रखा है।
यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है और अगली सुनवाई के बाद ही इसके आगे के कदमों का पता चलेगा।

More From Author

फाइन तो रोज कटता है, लेकिन जमा नहीं होने से लोगों में है आक्रोश,परिवहन विभाग का सर्वर डाउन होने से पिछले 60 दिनों से जमा नहीं हो रहा है फाइन…तय समय सीमा के अंदर चालान जमा नहीं होने से ड्राइविंग लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है..पढ़ें पूरी खबर

अमीषा पटेल ने टॉम क्रूज पर क्रश और वन-नाइट स्टैंड की इच्छा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- “उनके लिए सब कुछ छोड़ सकती हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:12 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 70 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 76%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 10% 14 mph 63% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 12% 13 mph 63% 1002 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 12% 11 mph 67% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 6% 7 mph 68% 1000 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0.19 mm 22% 6 mph 73% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 1002 mb 0 cm