असदुद्दीन ओवैसी का चुनावी सभा के, एनडीए महागठबंधन पर साधा निशाना

गोपालगंज, 28 अक्तूबर (निज संवाददाता) सदर विधान सभा क्षेत्र के सांखे गांव के पास ऑल इंडिया मजलिस- ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान जनसभा बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जमा हुए थे। ओवैसी ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर निशाना साधा और जनता से एआईएमआईएम के उम्मीदवार अनस सलाम के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाया, जिसमें विकास, शिक्षा, और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी शामिल थी। उन्होंने अपने उम्मीदवार को कामयाब बनाने पर क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी बनाने का वादा किया।


अपने चुनावी भाषण में मोदी नीतीश और लालू पर प्रहार किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद बसता है, सीएम नीतीश का दिल राजगीर में और लालू प्रसाद का दिल उनके बेटा में बसता है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। अमित शाह को सिर्फ घुसपैठिया दिखाई देता है। उन्हें एक ही नजर आता है घुसपैठीया। वो लगातार कहते रहते है कि बिहार घुसपैठिए घुस गए है तो मैं पूछता


हु की जब घुसपैठिया घुस रहे थे तो क्या आपस सो रहे थे? कैसे घुसपैठिया बॉर्डर क्रॉस कर गए। उन्होंने कहा कि जम्हूरियत मजबूत होगी। ओवैसी ने कहा कि बिहार में मल्लाह समाज की तीन फीसदी आबादी है, उसका बेटा डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, 14 फीसदी आबादी वाले का बेटा सीएम बनाया जाएगा, लेकिन 17 फीसदी आबादी वाले मुसलमानों को न सीएम बनने का मौका मिलता है और न ही डिप्टी सीएम बनने का।

उन्होंने इसे सामाजिक न्याय नहीं,बल्कि राजनीतिक भेदभाव बताया। ओवैसी ने कहा कि जब वे मुसलमानों के हक की आवाज उठाते हैं, तो उन्हें भाजपा की बी-टीम कह दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक आरजेडी मुसलमानों को भाजपा के नाम पर डराती रहेगी। जनसभा के अंत में ओवैसी ने लोगों से अपील की कि गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी अनस सलाम को विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि अल्पसंख्यकों की आवाज सदन में मजबूती से गूंजे।

More From Author

पुलिस की बाइक जांच से नाराज युवक ने घर से बुलेट लाकर दरोगा को मारी ठोकर घायल पुलिस ने गिरफ्तार

पराली जलाने पर यूपी सरकार की नई पहल, किसानों को पराली के बदले मिलेगी गोबर खाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:47 pm, Jun 22, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 63 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0.07 mm 7% 11 mph 28% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0.05 mm 6% 5 mph 25% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.09 mm 7% 6 mph 33% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 44% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 9 mph 32% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0.07 mm 6% 8 mph 24% 996 mb 0 cm