आईटीआई युवाओं की खुली किस्मत, टाटा मोटर्स का बक्सर में मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 600 पदों पर सीधी भर्ती

बक्सर, 06 जनवरी (विक्रांत) जिले के आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में 07 जनवरी 2026 को विशाल कैंपस प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को आमंत्रित किया गया है।

कंपनी द्वारा आयोजित यह चयन शिविर पूरी तरह निःशुल्क होगा, जिसमें वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। पहले चरण में 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के 300 अभ्यर्थियों का चयन टेंपरेरी वर्कमैन पद के लिए किया जाएगा, जिसमें 14,863 रुपये प्रतिमाह इन-हैंड वेतन मिलेगा। वहीं दूसरे चरण में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 300 अभ्यर्थियों का चयन ट्रेनी अप्रेंटिस पद के लिए होगा, जिसमें 13,480 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।

सभी चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में होगी।संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने युवाओं से अपील की है कि वे 07 जनवरी को सुबह 10 बजे तक आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा व फोटो के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

More From Author

हॉट एक्सेल से मचा हड़कंप: रुसेरा घाट स्टेशन पर ऑयल टैंक वैगन टिल्ट, बड़ा हादसा टला

सदर अस्पताल में दलालों पर डीएम का शिकंजा, एआई कैमरों से होगी निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:23 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 4% 4 mph 58% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 6 mph 35% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 3% 6 mph 34% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 2% 7 mph 41% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 7 mph 46% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm