सदर अस्पताल में दलालों पर डीएम का शिकंजा, एआई कैमरों से होगी निगरानी

पटना, 07 जनवरी (पटना डेस्क) नालंदा के सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सदर अस्पताल में सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं, चिकित्सीय सुविधाओं एवं सुरक्षा तंत्र को हर हाल में सुदृढ़ किया जाए, ताकि आम मरीजों को समुचित लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार यह शिकायत मिल रही है कि टर्मिनेट की जा चुकी आशा कार्यकर्ता, जिन पर प्राथमिकी भी दर्ज है, तथा अन्य दलाल सदर अस्पताल परिसर में सक्रिय हैं। ये लोग मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिकों में ले जाते हैं, जो अत्यंत गंभीर मामला है। डीएम ने ऐसे सभी तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने आदेश दिया कि सदर अस्पताल में एआई आधारित कैमरे लगाए जाएं, ताकि बार-बार आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी चिकित्सक समय पर अस्पताल में उपस्थित रहें, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो और जांच की सभी सुविधाएं सुचारू रूप से चालू रहें।

डीएम ने यह भी कहा कि जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवा एवं आवश्यक जांच अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। ठंड के मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में ठंड से बचाव की दवाएं उपलब्ध रखने तथा जन-जागरूकता के माध्यम से आम लोगों को सतर्क करने का भी निर्देश दिया गया है।

More From Author

आईटीआई युवाओं की खुली किस्मत, टाटा मोटर्स का बक्सर में मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 600 पदों पर सीधी भर्ती

पटना हाई कोर्ट को मिला नया कप्तान, जस्टिस संगम कुमार साहू ने संभाली न्याय की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:30 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 40% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 36% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 7 mph 48% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm