आय से 84 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के आवास व कार्यालय सहित सात ठिकानों पर एसयूवी की छह घंटे तक चली छापेमारी

टीएन मिश्रा,गोपालगंज। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई,जब विशेष निगरानी इकाई की टीम ने सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के सरकारी आवास व कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में निगरानी टीम ने करीब छह घंटे तक सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आवास और कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए, जिनकी जांच की जा रही है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने एसडीएम के सरकारी आवास के विभिन्न कमरों,अलमारियों और कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। संपत्ति,वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और जमीन-जायदाद से संबंधित कागजातों की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। छापेमारी के बाद विशेष निगरानी इकाई के सीनियर डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रितेश कुमार और उनकी पत्नी गोपालगंज की सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ है। इसी मामले की जांच के लिए विशेष न्यायाधीश,निगरानी, पटना की अदालत से सर्च वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर एसडीएम के सरकारी आवास और कार्यालय में विधिवत तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पति-पत्नी के विरुद्ध एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पटना रोहतास सहित कई जगह शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने सेवाकाल के दौरान वैध आय के स्रोतों से करीब 84 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी आरोप के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
-छापेमारी में नहीं मिली नकदी कई जमीन के दस्तावेज बरामद
एसवीयू के सीनियर डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि एसडीएम के सरकारी आवास और कार्यालय में तलाशी के दौरान फिलहाल कोई नकद राशि बरामद नहीं हुई है। हालांकि, मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं,जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालय से जारी सर्च वारंट के अनुपालन में नौ सदस्यीय विशेष टीम गठित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तलाशी अभियान चलाया गया।
निगरानी टीम की इस कार्रवाई से समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय के प्रशासनिक एवं विभागीय हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बरामद दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति के आकलन, वित्तीय लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते माह गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी पांडेय के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी।

More From Author

औरंगाबाद में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई,दो करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 950 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:23 pm, Nov 24, 2026
temperature icon 20°C
Smoky haze
Humidity: 61 %
Pressure: 1018 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 7.1 km
Sunrise: 6:13 am
Sunset: 4:58 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
18°/19°°C 0 mm 4% 4 mph 65% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 6% 4 mph 72% 1018 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 8% 3 mph 76% 1018 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
16°/19°°C 0 mm 6% 2 mph 70% 1019 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
21°/24°°C 0 mm 2% 3 mph 51% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 1% 4 mph 41% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
21°/24°°C 0 mm 2% 4 mph 50% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 4% 4 mph 62% 1016 mb 0 cm