आस्था में डूबे श्रद्धालु, दुल्लहपुर में सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से उमड़ा श्रद्धा-सैलाब

बक्सर, 07 फरवरी (विक्रांत) बक्सर जिले के दुल्लहपुर गांव में नव निर्मित सूर्य नारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया.

आगामी आठ फरवरी तक चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान हुई इस ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. लगातार बढ़ती भीड़ के चलते दुल्लहपुर समेत आसपास के गांव पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गए हैं.श्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अगुवाई में मानव कल्याण की भावना से आयोजित महायज्ञ के हवन कुंड से उठते पवित्र धुएं ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को सुगंधित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है.

भगवान सूर्य की जयकारों से यज्ञ स्थल गूंज उठा, वहीं श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी, राष्ट्रीय सहारा के बक्सर ब्यूरो चीफ जीतेन्द्र मिश्रा, बक्सर बुलेट बाइक एजेंसी के संचालक राकेश राय, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा सिंह, भाजपा नेता प्रदीप कुमार दुबे सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर सूर्य नारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की.रविवार को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ के समापन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य, जिला परिषद उपाध्यक्ष के पति (प्रतिनिधि) एवं दुल्लहपुर के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि समाज के कल्याण की भावना से आयोजित इस महायज्ञ को आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि बक्सर जिले के दुल्लहपुर में प्रथम बार नव निर्मित सूर्य नारायण मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

More From Author

महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम में आस्था का सैलाब, निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

सरेंडर कर दो वरना पुलिस इनकाउंटर कर देगी, ब्रजेश का आखिरी कॉल से पुलिस को मिला लोकेशन…मुख्य आरोपी ब्रजेश,नंदू और अमन सिंह गिरफ्तार.. पूर्णिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:46 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Light rain shower
Humidity: 86 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 60%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.25 mm 35% 5 mph 84% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.03 mm 20% 5 mph 78% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.27 mm 25% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.25 mm 28% 1 mph 54% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.28 mm 21% 2 mph 58% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.75 mm 46% 3 mph 68% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm