उमस से मिलेगी राहत: बिहार में आज से मौसम का पलटवार, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना, 15 मार्च (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 15 मार्च से 18 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। रविवार सुबह सीमांचल क्षेत्र के कई इलाकों में सूरज के दर्शन नहीं हुए। आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को हल्की गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा गया, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सीवान में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं कैमूर जिले में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 15 मार्च को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया, जहानाबाद और पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन की भी संभावना है।विभाग ने 16 और 17 मार्च के लिए पूरे बिहार में यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 18 मार्च को भी राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

More From Author

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी एवं एएनएम पर बड़ी कार्रवाई

चार दिन में रेलवे की बड़ी कार्रवाई: 11,701 बिना टिकट यात्री पकड़े, 81 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:26 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 54 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 13% 1 mph 56% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 4 mph 63% 1006 mb 0 cm