उस लड़के का साथ छोड़ दो.. वरना वो नहीं बचेगा… तीन दिन पहले विक्रम उर्फ पंड्या ने ली थी देशी कट्टा… किसने दी थी देशी कट्टा, लड़के को मारने की थी प्लानिंग…पढ़ें पूरी खबर….

पूर्णिया 09 सितंबर (राजेश कुमार झा) बीती रात तकरीबन 10 बजे शहर के मधुबनी मोहल्ले में गोली की आवाज सुन इधर उधर दौड़ने लगे. मोहल्ले वासी ये पता करने लगे कि गोली की आवाज कहां से आई.थोड़ी देर में एक घर की तरफ कुछ लो भागते हुए गए. तब तक घर के चारों तरफ भीड़ जुट गई थी.

लोगों ने आनन फानन में गोली लगी युवती को जीएमसीएच ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बताते चलें कि शहर के मधुबनी मोहल्ले में सुधीर केसरी अपने बच्चों के संग रह रहे थे.सुधीर केसरी की अपनी दुकान है.उसका बेटा विक्रम उर्फ पंड्या भी अपनी दुकान करता है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर केसरी की बेटी छोटी केसरी उम्र 27 साल को किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जो कि छोटी के घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं था.लेकिन छोटी को किसी भी बात की परवाह नहीं थी.छोटी के माता, पिता और भाई के लाख समझाने का भी कोई असर छोटी पर नहीं हुआ.इस बात को लेकर घर में हर दिन कलह होती थी.जिसके चलते पूरे घर का माहौल खराब हो चुका था. छोटी के बड़े भाई विक्रम उर्फ पंड्या ने अपनी बहन को बोला कि तुम उस लड़के का साथ छोड़ दो.वरना उस लड़के को मार देंगे. लेकिन लड़की पर किसी बात का असर नहीं हो रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही विक्रम उर्फ पंड्या ने पिस्टल ली थी. वो पिस्टल को अपने दुकान में ही छुपा कर रखता था.विक्रम को जानकारी मिली थी कि वो लड़का आज छोटी से मिलने वाला है.विक्रम ने दुकान से देशी कट्टा ले जाकर घर में छुपा कर रख दी. उस दिन वो घर पर जल्दी आ गया.घर से मुंह हाथ धोकर देशी कट्टा लेकर उस लड़के का इंतजार करने लगा.लेकिन रात के साढ़े 9 बजे वो लड़का नहीं आया.घर आने पर देखा कि छोटी फिर उसी लड़के से बात कर रही है.विक्रम को काफी गुस्सा आया और देशी कट्टा दिखाकर फोन काटने की धमकी दी.लेकिन छोटी नहीं सुनी तो विक्रम ने छोटी पर गोली चला दी.गोली सीने पर लगी और उसकी मौत हो गई. उसके बाद विक्रम फरार हो गया.खबर लिखने तक विक्रम की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

More From Author

बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के सवाल पर तीन दिवसीय धरना शुरू…. स्वयं शक्ति संगठन डुमरांव के बैनर तले राजगढ़ डुमरांव के पास धरना आयोजित..

थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने पूर्व पार्षद को चाकू मारा हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज से पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:38 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.01 mm 5% 14 mph 51% 997 mb 0 cm