एके-47 फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई,सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान गोली चलाने वाला जवान निलंबित,वायरल वीडियो के बाद मचा था सियासी बवाल

सीवान,संवाददाता 27 जुलाई। बिहार बंद के दौरान सीवान में छात्र आंदोलन के बीच AK-47 से फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी पर आखिरकार कार्रवाई हो गई है। सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो में AK-47 से फायरिंग करते दिख रहे SIT के जवान अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी और विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला था। वायरल वीडियो में अभिषेक पटेल हाथ में AK-47 लेकर प्रदर्शनकारियों की ओर दौड़ते और हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा हो गया है। उन्होंने कहा था कि छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं और बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधे फायरिंग की और AK-47 का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि,बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि पुलिस ने आंदोलनकारियों पर AK-47 का इस्तेमाल नहीं किया और राहुल गांधी गैर-जिम्मेदाराना तरीके से झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा था कि ऐसे बयान केवल आक्रोश और अव्यवस्था फैलाने के लिए दिए जा रहे हैं।
-छात्र आंदोलन के दौरान भड़की थी हिंसा
शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान शहर के जेपी चौक, अस्पताल मोड़ और नगर थाना क्षेत्र में छात्र प्रदर्शन हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। हिंसक झड़प में तीन लोग गोली लगने से घायल हुए, जबकि 40 से अधिक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।
पुलिस के अनुसार करीब 500 से अधिक उपद्रवी अस्पताल मोड़ से थाना की ओर बढ़ रहे थे और लगातार पथराव व फायरिंग कर रहे थे। स्थिति बेकाबू होने पर आत्मरक्षा और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने .315 बोर के तीन और 765 बोर के दो खोखे बरामद किए हैं। मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब AK-47 से फायरिंग करने वाले जवान अभिषेक पटेल के निलंबन के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। विपक्ष इसे अपनी बात की पुष्टि मान रही है,जबकि पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

बागेश्वर धाम में सुंदर कांड मंडल ने चलाया रात्रिकालीन स्वच्छता अभियान 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

नेपाल हिंसा के बाद हाई अलर्ट पर अररिया डीएम-एसपी ने संभाला सीमा पर मोर्चा, एसएसबी-बिहार पुलिस की संयुक्त गश्त तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:17 am, Jul 28, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 64 %
Pressure: 997 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 30%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:14 am
Sunset: 6:37 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 997 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 7% 12 mph 61% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 4% 14 mph 46% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0.01 mm 5% 15 mph 38% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 13 mph 43% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 14 mph 51% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 5% 14 mph 61% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 997 mb 0 cm