एशिया कप 2025: बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में, कप्तान सूर्या के बयान पर विवाद

नई दिल्ली, 25 सितम्बर(अशोक “अश्क”) एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के अपने पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। यह भारत की लगातार पांचवीं जीत रही, जिससे टीम ने अंक तालिका में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम कर दिया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही और पूरी टीम 168 रन पर सिमट गई। लेकिन जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 127 रन पर 19.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “इस टूर्नामेंट में हमें पहले बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। हां, ओमान के खिलाफ एक बार जरूर पहले बैटिंग की थी, लेकिन हम सुपर-4 में ऐसा करना चाहते थे। उनकी गेंदबाजी लाइनअप को देखते हुए मुझे लगा कि 7 से 15 ओवर के बीच का चरण दुबे के लिए उपयुक्त रहेगा, लेकिन योजना काम नहीं कर सकी। अगर आउटफील्ड तेज होती तो स्कोर 180-185 तक जा सकता था। हमें पता था कि अगर हम 12-14 अच्छे ओवर डालें, तो मैच जीत सकते हैं।”
हालांकि, इस जीत के जश्न के बीच सूर्यकुमार यादव एक विवाद में भी फंस गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी को सूर्या के मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। PCB ने आरोप लगाया कि सूर्या के बयान ‘खेल की छवि को नुकसान’ पहुंचाते हैं।
इस पर ICC ने मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को जांच का जिम्मा सौंपते हुए कहा कि सूर्या के बयान ‘अनुचित और अस्पोर्ट्समैनशिप’ की श्रेणी में आते हैं। भारतीय टीम को भेजे गए ईमेल में यह भी लिखा गया है कि यदि सूर्या इन आरोपों को स्वीकार नहीं करते, तो औपचारिक सुनवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि यह विवाद फाइनल से पहले भारतीय टीम की तैयारियों पर कितना असर डालता है।

More From Author

PM मोदी और ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात, अमेरिका ने कश्मीर पर मध्यस्थता से किया इनकार, पाकिस्तान को बड़ा झटका

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना पर मुंगेर विश्वविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:28 am, Mar 24, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 28% 4 mph 42% 1008 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 3 mph 38% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 12 mph 16% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 42% 1006 mb 0 cm