राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना पर मुंगेर विश्वविद्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

मुंगेर, 25 सितंबर (मुंगेर ब्यूरो) मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद और बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में 25 सितंबर को आयोजित हुआ।


कार्यशाला में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय और मुंगेर विश्वविद्यालय से जुड़े एटीपीओएस, एआईएसएचई एवं सामर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योगों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें जॉब रेडी बनाना था।


मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कहा कि NATS योजना के अंतर्गत छात्र “अर्निंग वाईल लर्निंग” की प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिससे वे जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर बन सकते हैं। उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों से इस योजना को आत्मसात करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की अपील की।


कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन, कुलगीत एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। चार सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला में केसी मौली, जितेंद्र नायक, आदित्य भारद्वाज, मंतोष रंजन, डॉ. श्याम कुमार, अखिलेश कुमार एवं अंकित वत्स जैसे विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुति दी।
प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने गहन चर्चा की और जिज्ञासाओं का समाधान पाया। अंत में डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) महेश्वरी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कुल 180 प्रतिभागियों की अहम भूमिका रही। राष्ट्रगान और समूह चित्र के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

More From Author

एशिया कप 2025: बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल में, कप्तान सूर्या के बयान पर विवाद

UN में बोले जेलेंस्की: पुतिन यूरोप में युद्ध फैलाना चाहते हैं, दुनिया को रूस के खिलाफ उठाना होगा सख्त कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:10 pm, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Overcast
Humidity: 72 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 73% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 9% 8 mph 75% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 7 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 7% 9 mph 47% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.11 mm 18% 7 mph 43% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 4% 4 mph 46% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.08 mm 9% 2 mph 51% 999 mb 0 cm