पूर्णिया, 6 सितंबर (राजेश कुमार झा) क्या आप जानते है कि ताकत और फुर्ती यानि फिटनेस का खेल किसे कहा गया है और क्यों.यूं तो सभी खेलों में ताकत और फुर्ती यानि फिटनेस की जरूरत होती है. बिना ताकत और फुर्ती यानि फिटनेस के आप कोई भी खेल नहीं खेल सकते है.लेकिन कबड्डी ही एक मात्र खेल है.

जिसमें ताकत और फुर्ती यानि फिटनेस की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है.क्योंकि कबड्डी ही एक ऐसा खेल है. जिसमें सिर्फ और सिर्फ शरीर से ही खेल सकते है.जो बिना जूते पहने ही खेलने वाला विश्व का सबसे ताकतवर और फुर्तीला खेल है.इस खेल में आप किसी तरह के बाहरी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते है.यहां तक कि जूते भी नहीं.बताते चलें कि के0 नगर प्रखंड के काझा पंचायत के खेल मैदान में यूथ क्लब काझा द्वारा बालक एवं बालिका का दो दिवसीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें कबड्डी की कई टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें बालक वर्ग के दो टीम एवं बालिका वर्ग की दो टीम विजेता एवं उपविजेता बनीं. खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने पहुंची मंत्री लेशी सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए बोलीं कि प्रतिभा का जन्म भी गांवों में भी होता है. बस उसे परखने की जरूरत होनी चाहिए.बिहार सरकार खेलों में खेलों को काफी बढ़ावा दिया है.खिलाड़ियों ने बातचीत बताया कि अगर हमलोगों को मौका मिले तो हमलोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन कर सकते है.खिलाड़ियों ने बताया कि हमलोगों में से कई ऐसे खिलाड़ी है जो राज्य से बाहर भी खेलकर आए है.

