गंदगी, जाम और जलजमाव ने स्वस्थ-सुंदर समस्तीपुर के नारे को किया तार-तार, स्टेशन रोड बनी परेशानी की जड़

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) स्वस्थ समस्तीपुर-सुंदर समस्तीपुर” का नारा नगर निगम ने तो दे दिया, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शहर के प्रमुख वार्डों में साफ-सफाई और कूड़ा प्रबंधन को लेकर दावे तो खूब किए जा रहे हैं, पर सड़कों, गलियों और चौराहों पर गंदगी के अंबार इन दावों की पोल खोल रहे हैं। स्टेशन रोड, जो शहर के बीचोंबीच स्थित है, वहां की हालत सबसे बदतर है। यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा, जलजमाव और जाम से आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


रेलवे की खाली जमीन पर धीरे-धीरे कूड़ा फेंकने और सूअर पालन का काम शुरू हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि दुकान के पीछे की नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है। हल्की बारिश में भी गंदा पानी दुकान के अंदर घुस जाता है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
रामबाबू चौक से स्टेशन चौक तक रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे बेतरतीब दोपहिया पार्किंग, दुकानों के सामने लगे प्रचार बोर्ड और कूड़े के ढेर सड़कों को और संकीर्ण बना रहे हैं। स्थानीय निवासीयों ने बताया कि प्रचार सामग्री और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिन में सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।
हिन्दुस्तान बोले अभियान के तहत स्थानीय लोगों ने खुलकर नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि दुकान के पीछे की नाली जाम हो चुकी है, जिसके चलते बाजार का पानी जमा हो जाता है। इससे न सिर्फ कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अनिता राम (मेयर) ने कहा, स्टेशन रोड में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। रामबाबू चौक से स्टेशन चौक तक एक जगह कचरा जमा होता है, जिसका उठाव नियमित रूप से किया जाता है। कई स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए हैं। यदि लोग उनका सही उपयोग करें तो काफी हद तक समस्या का समाधान संभव है।
हालांकि, ज़मीनी सच्चाई यह है कि नगर निगम की व्यवस्था फिलहाल नारे से आगे नहीं बढ़ पाई है।

More From Author

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि का पुस्तकालय हुआ पूरी तरह डिजिटल, देश की अग्रणी लाइब्रेरी में शामिल

बिहार को मिला पहला राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया के बीच बनेगा NE-9, सिर्फ 3 घंटे में तय होगी दूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:24 am, May 8, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 100 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 47% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 33% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.01 mm 24% 4 mph 22% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
28°/32°°C 1.2 mm 33% 12 mph 40% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/34°°C 0.01 mm 20% 8 mph 32% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 58% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 7 mph 59% 1007 mb 0 cm