गया-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

गया (अशोक “अश्क”) गया से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेन का संचालन 22 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस स्पेशल ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन बिहार के गया, डेहरी-ऑन-सोन और सासाराम सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी तक की यात्रा में बड़ी सहूलियत होगी।


रेलवे के अनुसार, 22 अगस्त को यह ट्रेन गया से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी, जो 12:10 में डेहरी-ऑन-सोन और 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद यह ट्रेन गया से हर रविवार और गुरुवार को खुलेगी, जबकि दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को रवाना होगी।
गया से शाम 4:30 बजे चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद में होगा। सासाराम में ट्रेन शाम 5:44 बजे पहुंचेगी और 5:46 बजे रवाना हो जाएगी। वापसी में ट्रेन दिल्ली से दोपहर 2 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी, फिर 7:09 बजे गया के लिए रवाना होगी।
ट्रेन के पहले दिन के विशेष परिचालन को लेकर सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि अमृत भारत ट्रेन में सामान्य और स्लीपर कोच होंगे, जिससे यह आम यात्रियों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प बनेगी।

More From Author

एक देश, एक चुनाव विधेयक पर पूर्व CJI संजीव खन्ना ने जताई आशंका, जेपीसी को दिए अहम सुझाव

बारिश से बेहाल मायानगरी मुंबई, अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा भी जलमग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:57 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 74 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 65%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 15% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm