गया में बीएमपी सब इंस्पेक्टर का शव बैरक में फंदे से लटका मिला: बहन ने लगाया हत्या का आरोप, कमांडेंट से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में मिली लाश, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

गया, 31 अगस्त (सेंट्रल डेस्क) गया जिले के बोधगया स्थित बीएमपी-3 कैंपस में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सब इंस्पेक्टर का शव उनके बैरक के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान सारण जिले के गंगाजल निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो बीएमपी-3 में तैनात थे। हालांकि विभाग इस मामले को आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतक की बहन ने इसे हत्या करार दिया है।


परिजनों के मुताबिक, राजेश की बहन संगीता कुमारी को शनिवार रात करीब 9 बजे भाई की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। संगीता ने गया पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि बैरक में तैनात कुछ जवानों ने दबी जुबान में बताया कि राजेश का शनिवार शाम एक महिला कर्मी और अधिकारियों से मामूली कहासुनी हुई थी। घटना से कुछ देर पहले वह 35 रुपये का भुजा खरीदकर बैरक में मौजूद लोगों के साथ बांट रहे थे।
बीएमपी के एसआई उमेश कुमार के अनुसार, राजेश सिंह साल 2000 में सिपाही के रूप में बीएमपी में भर्ती हुए थे। बीते 25 वर्षों में वह अधिकतर समय बीएमपी-3 में ही तैनात रहे और बीच-बीच में कुछ जिलों में ड्यूटी के बाद दोबारा वापस यहीं लौट आए। वे बैरक नंबर 300 में रहते थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या की कोई साजिश। वहीं परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More From Author

भारतीय गोलकीपर कृष्णन बी पाठक ने पूरे किए 150 अंतरराष्ट्रीय मैच: हॉकी इंडिया ने दी बधाई, राजगीर में एशिया कप के भारत-जापान मुकाबले में हासिल किया माइलस्टोन, तेज़ प्रदर्शन और समर्पण के लिए सराहे गए

एससीओ शिखर सम्मेलन: तियानजिन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति चिनफिंग की अहम बैठक, रिश्तों में आई नरमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:39 am, Aug 9, 2026
temperature icon 29°C
Partly Cloudy
Humidity: 76 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 45%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.3 mm 31% 11 mph 63% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0.3 mm 18% 11 mph 48% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 5% 11 mph 47% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 8 mph 53% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 7% 8 mph 62% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 10 mph 68% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 10% 13 mph 68% 1002 mb 0 cm