गया में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी

पटना, 19 अक्तूबर (पटना डेस्क) गया जिले के डुमरिया अंचल में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राजू कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने शनिवार को उसे डेढ़ लाख रुपये की नकद रिश्वत लेते समय दबोचा। यह कार्रवाई मदारपुर गांव निवासी अनवर खान की शिकायत पर की गई थी, जिसमें राजू कुमार द्वारा जमीन के ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट करने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई थी।


अनवर खान ने निगरानी विभाग को एक ऑडियो क्लिप सौंपी थी, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होती है। इसके बाद निगरानी टीम ने अनवर के सहयोग से जाल बिछाया। योजना के अनुसार, राजू कुमार को डुमरिया अंचल कार्यालय के पास एक अस्पताल के सामने स्थित पानी की टंकी पर बुलाया गया, जहां उसने रिश्वत की रकम ली। उसी समय टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई।
राजू कुमार पर पहले से ही कई भ्रष्टाचार के आरोप थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस गिरफ्तारी से डुमरिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खुलने की उम्मीद है। उसे पूछताछ के लिए तत्काल पटना ले जाया गया है। बिहार सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

More From Author

छठ-दीपावली पर घर लौटने की जद्दोजहद: सूरत रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ बेकाबू, ट्रेन में चढ़ना भी हुआ मुश्किल

भारत की पहली AI कंट्रोल सिटी बनेगा केरल का इन्फोपार्क फेज-3: 25,000 करोड़ का निवेश, 8 लाख नौकरियों की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:06 am, May 9, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 52% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm