गोविंदा-सुनीता के तलाक की अटकलों के बीच बच्चों की पोस्ट ने खींचा ध्यान, यशवर्धन और टीना ने ऐसे तोड़ी चुप्पी

मुंबई (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता आहूजा ने अभिनेता से तलाक लेने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस खबर के सामने आने के बाद जहां फैंस हैरान हैं, वहीं कपल के दोनों बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया स्वरूप पोस्ट शेयर किए हैं, जिनकी टाइमिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके घर पर पूजा होती नजर आ रही है। तस्वीर में पुजारी और एक अंजान शख्स के साथ यशवर्धन का पालतू कुत्ता भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ यशवर्धन ने कैप्शन में लिखा, “मेरा छोटा बेटा भी पूजा में हमारे साथ शामिल हो रहा है।” उनकी यह पोस्ट तलाक की अटकलों के बीच सामने आई है, जिससे लोगों के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे परिवार में शांति की कोशिश मान रहे हैं तो कुछ इसे अफवाहों के बीच सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं।
वहीं गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने भी इस पूरे मामले पर प्रत्यक्ष रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक जिम सेल्फी साझा कर यह दिखाया कि वे अपने प्रोफेशनल शेड्यूल में व्यस्त हैं। चंडीगढ़ से शेयर की गई इस सेल्फी में टीना पिंक और ब्लैक कलर के वर्कआउट गियर में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लास पहन रखा है और बालों को बन में बांधा हुआ है। साथ ही उनकी उंगलियों में खूबसूरत रिंग्स भी देखी जा सकती हैं। टीना भारी डम्बल के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं, जो उनके फिटनेस और फोकस का प्रतीक मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दायर की थी। हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोविंदा अब तक अदालत की किसी भी सुनवाई में शामिल नहीं हुए हैं और उन्होंने काउंसलिंग सेशन्स में भी भाग नहीं लिया, जबकि सुनीता हर सुनवाई में उपस्थित रही है।
फिलहाल गोविंदा और सुनीता की ओर से तलाक की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं उनके बच्चों ने सीधे तौर पर कुछ न कहकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रकार की चुप्पी साधी है, लेकिन उनकी पोस्ट को मौन प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में गोविंदा और सुनीता की जोड़ी को हमेशा एक मजबूत और खुशहाल कपल के रूप में देखा गया है। ऐसे में तलाक की खबरों ने फैंस को झटका जरूर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह केवल अफवाह है या कोई गंभीर पारिवारिक मोड़ आने वाला है।

More From Author

बिग बॉस 19: सलमान खान ने किया पहले कंटेस्टेंट का हिंट शेयर, फैंस बोले- ये तो अवेज दरबार है!

बोधगया की धरती पर मांझी परिवार की राजनीतिक एकजुटता, पीएम मोदी की सभा में हम पार्टी की ताकत का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:58 am, Aug 10, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 48%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 10% 8 mph 68% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.14 mm 22% 9 mph 73% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 13% 15 mph 63% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0.68 mm 35% 16 mph 70% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.05 mm 16% 12 mph 71% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 10 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 13% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 11% 8 mph 77% 1000 mb 0 cm