चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ से बिहार बेहाल, बारिश ने बिगाड़ा चुनावी गणित

पटना, 31 अक्तूबर (पटना डेस्क) चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर बिहार में जारी है। पिछले 24 घंटे से पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, शिवहर और किशनगंज में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।


खराब मौसम ने चुनावी माहौल पर भी असर डाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। सीएम नीतीश को सड़क मार्ग से निकलना पड़ा, जबकि तेजस्वी यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रचार की तैयारी की है।
इधर, वैशाली के लालगंज में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा भी देरी से शुरू हुई। भारी जलजमाव के बीच लोग करीब एक फीट पानी में खड़े होकर सभा में शामिल हुए। वहीं, खराब मौसम के कारण पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तेजस्वी यादव की बिहारीगंज और आलमगंज की सभाएं बारिश से रद्द हो गईं।

More From Author

महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत कुशवाहा डुमरांव में बोले, “धनबल याबाहुबल नहीं, जनता की ताकत जीतेगी”

इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि और सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समस्तीपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:34 am, Mar 25, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:49 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 42% 1009 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 29% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 7 mph 14% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 17% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 24% 1008 mb 0 cm