चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर, गैंगवार की आशंका से क्षेत्र में दहशत का माहौल

समस्तीपुर, 26 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर एनएच-28 स्थित पानी टंकी के पास गुरुवार की देर शाम उजियारपुर थाना के चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

बताया गया कि पंचायत में एन‌एच किनारे एक नल जल के पानी टंकी के समीप में मुखिया किसी काम को लेकर पहुंचे थे। जहां वह बाहर खड़े थे। इसी दौरान बदमाशों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है। पुलिस इसे हालिया विक्रम गिरी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। बताया जाता है कि मुखिया मनोरंजन और विक्रम गिरी के बीच ठेकेदारी व दबदबे को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में बीते 21 अगस्त को विक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मुखिया की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या की सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी, लेकिन अपराधियों को एडवांस में सिर्फ 20 हजार रुपये ही मिले थे। विक्रम गिरी हत्या का सूत्रधार माने जा रहे मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के बाद क्षेत्र में गैंगवार और बदले की आशंका गहराई है। लगातार दो हाई-प्रोफाइल हत्याओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

More From Author

विकास के पथ पर समस्तीपुर: विधायक शाहीन ने किया 25 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

डुमरांव में व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, जमीन की तलाश पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:10 pm, Aug 20, 2026
temperature icon 35°C
Overcast
Humidity: 49 %
Pressure: 998 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:20 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 13% 8 mph 57% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 16% 7 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 22% 6 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 23% 4 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 18% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 10% 7 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 8 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 10% 3 mph 50% 997 mb 0 cm