
मधुबनी, 07 फरवरी ( आशीष यादव) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस वर्ष भी पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण और चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया पर बारीकी से ध्यान दिया गया।

खास बात यह रही कि मधुबनी जिले में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा के विशेष नेतृत्व में तकनीकी के साथ-साथ विधिक प्रशिक्षण की जो सुदृढ़ व्यवस्था की गई, वह पूरी तरह अद्वितीय साबित हुई। इस अभिनव पहल ने जिले को चुनावी प्रबंधन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

प्रशिक्षण सह प्रबंधन कोषांग ने जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जिस लगन और समर्पण से कार्य किया, उसी का परिणाम है कि यह उपलब्धि जिले के खाते में आई। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने इस सम्मान को व्यक्तिगत न मानते हुए पूरी टीम और प्रबंधन सह प्रशिक्षण कोषांग से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी और इस सफलता का सहभागी बनाया।

यह क्षण सभी जुड़े कर्मियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।प्रशिक्षण और प्रबंधन से लेकर मास्टर प्रशिक्षकों तक ने जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में डॉ. शैलेन्द्र घोष, असफाक अहमद, मो. नूरी और कुमार आशीष प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि आनंद शर्मा के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण मधुबनी जिला विधानसभा चुनाव की तैयारियों में एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरा है।

