चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए बाहुबली अनंत सिंह, पत्नी संभालेंगी प्रचार की कमान

पटना, 05 नवम्बर (सेंट्रल डेस्क) बिहार के पटना मोकामा में हुई औरचर्चित दुलार चंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से तीन दिनों की रिमांड की मांग की थी,जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया।


पेशी के दौरान अनंत सिंह और उनके अधिवक्ता नवीन कुमार ने अदालत में अपनी बात रखते हुए विरोधियों पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। अधिवक्ता कुमार ने कहा कि यह राजनीतिक साजिश है। उन्होंने दावा किया कि विरोधियों ने अनंत सिंह के पोते को बहकाकर गलत बयान दिलवाया है। कोर्ट में भी अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। वही
न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले अनंत सिंह ने मेडिकल ग्राउंड पर राहत की मांग की। उन्होंने अपने ऑपरेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र किया, मगर अदालत ने उनकी दलील को स्वीकार नहीं किया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जेल जाने से पहले अनंत सिंह के पक्ष से स्पष्ट किया गया कि अब उनके चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नी संभालेंगी। वे क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जाकर अनंत सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगी।
-कड़ी सुरक्षा में भेजे गए बेऊर जेल
एसएसपी कार्यालय के सेल में रात भर रखे जाने के बाद, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।

More From Author

कुचायकोट में दिखी स्वच्छ राजनीति की मिसाल, पप्पू पांडेय और विजय चौबे ने मिलाया हाथ

जनसंख्या नीति पर RSS का जोर, दत्तात्रेय होसबाले ने सरकार से की जल्द कदम उठाने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:49 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 31°C
Light rain shower
Humidity: 72 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 64%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.05 mm 17% 6 mph 74% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm