जनवितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने को लेकर मंत्री लेशी सिंह का एक्शन प्लान शुरू…110 करोड़ का टेंडर…सितंबर महीने में हवाई उड़ान… हमलोग क्रेडिट लेने के लिए काम नहीं करते..पढ़ें पूरी खबर


पूर्णिया:-18 अगस्त (राजेश कुमार झा) जनवितरण प्रणाली में मिल रही शिकायतों को लेकर एवं उसे और अधिक पारदर्शी बनाने को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह पूरे एक्शन मूड में दिखीं.बीते दिन प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने बताई कि राज्य के 8 करोड़ 6 लाख लोगों को सही समय पर एवं सही मात्रा में गुणवत्तापूर्ण राशन मिले,इसके लिए विभाग ने एक एक्शन प्लान बनाया है. मंत्री लेशी सिंह ने बताई कि पहले से जो नाप में मिल रही गड़बड़ी को देखते हुए,विभाग ने इसे और आसान एवं पारदर्शी बना दिया है.अब कोई भी डीलर एवं गोदाम मालिक नाप में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे.उन्होंने बताई कि विभाग ने पॉश मशीन के साथ साथ अब वेइंग मशीन भी लगा रही है.जिसकी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है. इसके लिए तकरीबन 110 करोड़ का टेंडर किया जा चुका है.इसके तहत राज्य के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों एवं गोदामों में पॉश मशीन के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन लगेगी.जिससे किन्ही को भी नाप में कोई शिकायत नहीं मिलेगी.बताते चलें कि ये बिल्कुल ही नई तरह की मशीन है.जिसमें नाप तौल में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी नहीं कर सकता है.इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर कोई भी डीलर किसी ग्राहक को सही मात्रा से कम अनाज देता है तो वो मशीन काम ही नहीं करेगी.जिससे आपको ये पता चल जाएगा कि अनाज की मात्रा सही है. इस नई तकनीक के लागू होने से डीलर की मनमानी पर रोक लगेगी.मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि ये गरीबों के हितों में लिया गया एक ऐतिहासिक फैसला है.बताते चलें कि सही मात्रा एवं सही समय पर गरीबों की थाली में अनाज मिले इसके लिए मुझे जो करना होगा,मैं करूंगी.एयरपोर्ट के चालू होने को लेकर बोलीं कि सितम्बर महीने से हवाई उड़ान शुरू हो जाएगी.लेकिन हमलोग क्रेडिट के लिए काम नहीं करते है. क्योंकि मंत्री से पहले हम भी इस जिले के नागरिक है.

More From Author

इस वक्त की बड़ी खबर… भ्रामक सूचनाएं व अफवाह फैलाने वाले 40 यूट्यूबर पर होगी एफआईआर…एसपी ने दिए आदेश…पढ़ें पूरी खबर

वर्षों बाद फिर से शुरू हो गया गैंगवॉर…दहला शहर.. किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:35 am, Aug 6, 2026
temperature icon 27°C
Moderate rain
Humidity: 92 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 86%
Visibility: 7 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/27°°C 2.13 mm 77% 9 mph 91% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0.78 mm 65% 7 mph 88% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.72 mm 60% 5 mph 85% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
30°/31°°C 1.15 mm 56% 5 mph 71% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.95 mm 51% 6 mph 69% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.41 mm 37% 5 mph 71% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0.47 mm 46% 6 mph 80% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 13% 11 mph 84% 999 mb 0 cm